रुडकी, दिसम्बर 5 -- लक्सर। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाइड्स और एनसीसी की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। दिग्विजय सिंह और दुष्यंत ने सरस्वती मंदिर में दीपक जलाने के बाद 1-1 यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने बच्चों को रक्तदान का महत्व बताकर दूसरों को भी इस बाबत जागरूक करने का संदेश दिया। जगजीतपुर हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रभारी केसी जोशी, कॉलेज प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता तथा प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने भी रक्तदान के फायदे बताए। इसके बाद ब्लड सेंटर की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रक्तदान कराया। शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त दिया गया। डॉ. पारस चौधरी, सविता धारीवाल, मुकेश कुमार, अभिषेक चौधरी, सुमित चौधरी, सोनिया, मालती, मनीष, अजीम, शिवेश, आनंद जोशी, राहुल भाटी का भी सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...