जहानाबाद, मार्च 28 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में तकनीकी त्रुटियों के कारण लाभुकों को पेंशन लेने में हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए शुक्रवार को शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से लाभार्थियों के समस्याओं का निवारण करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वाति कुमारी ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में काफी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि के भुगतान में बाधाएं उत्पन्न हो रही थी। किसी न किसी कारणवश उनके खाते में सरकार से मिलने वाले अनुदान की राशि नहीं पहुंच रही थी ,जिसे दूर करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लाभुकों के आधार कार्ड, फोटोग्राफ, आवासीय प्रमाण पत्र आदि जमा कर त्रुटियों को दूर करने का काम किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.