लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- लखीमपुर। जिला अस्पताल के फीजिशियन और नेत्र सर्जन ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुजुर्गों की जांच की। वृद्धाआश्रम सलेमपुर कोन में जिला अस्पताल के जिरियाट्रिक फिजिशियन डा. शिखर बाजपेई और नेत्र सर्जन डा. अक्षत मिश्रा ने शिविर में बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान 60 से अधिक बुजुर्गों का चेकअप हुआ। जिरियाट्रिक फिजिशियन डा. शिखर बाजपेई ने बताया कि एनपीएचसीई कार्यक्रम के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के लिए देखभाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत वृद्धाआश्रम सलेमपुर कोन में स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। गुरुवार को शिविर में 49 बुजुर्गों की जांच की। इसमें शुगर, ब्लड प्रेशर और सामान्य दर्द के मरीज मिले। नेत्र सर्जन डा. अक्षत मिश्रा ने 25 बुजुर्गों की आंखें चेक की। इनमें सामान्य बीमारियां निकली। स...