कोडरमा, दिसम्बर 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। खारियोडीह पंचायत अंतर्गत गड़ीयाई बिरहोर टोला में बिरहोर समुदाय के सभी परिवारों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष सिचुएशन मोड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व बीडीओ गौतम कुमार ने किया। यह शिविर सुबह 6:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्बाध रूप से संचालित रहा, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर 54 जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए गए, जबकि लगभग 30 आधार कार्ड बनाए गए। बाल संरक्षण के अंतर्गत ऐसे 10 बच्चों का पंजीकरण किया गया, जिनके माता, पिता या दोनों नहीं हैं। साथ ही 40 पात्र व्यक्तियों को श्रम कार्ड से जोड़ा गया। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 84 लोगों का ओपीडी पंजीकरण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में राजेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.