हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट मीटर के लिए देशव्यापी पखवाड़े के तहत शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में शिविर आयोजित किया गया। इसमें उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से जुड़ी शंकाओं का समाधान कर उन्हें नई तकनीक के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को स्मार्ट मीटर से संबंधित मोबाइल एप भी डाउनलोड कराए गए। नौ से 23 फरवरी तक ऊर्जा निगम स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मना रहा है। उपभोक्ताओं को नए मीटर के फायदे बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को इसके लिए मुख्य अभियंता कार्यालय में शिविर व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि मैनुअल रीडिंग न होने से वास्तविक और सटीक बिल मिलेगा। बिजली की कटौती और सप्लाई की पारदर्शी जानकारी उपलब्ध होगी। मोबाइल एप के माध्यम से घर और प्रतिष्ठान में खर्च हो रही बिजली की सटीक जानकारी भी प्राप्त की जा ...