पटना, सितम्बर 18 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविर लगाकर छूटे हुए पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनाएं। उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्तों को कहा है कि राशनकार्ड बनाने के कार्य की नियमित निगरानी करें। जनवितरण प्रणाली की दुकानों की रिक्तियों को शीघ्र भरें। यह सुनिश्चित करें कि हर लाभुक को तय मानक के अनुसार समय पर अनाज मिले। मुख्य सचिव ने विभागीय पदाधिकारियों और सभी प्रमंडलीय आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। विभाग के प्रधान सचिव ने बैठक में बताया कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में जीरो ऑफिस डे चलाकर जांच करायी गई। इस दौरान दोषी पाये गये 152 पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 209 डीलरों का लाइसेंस भी रद्द किया गया है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.