बलिया, जनवरी 7 -- बेल्थरारोड। प्रदेश में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 का लाभ उपभोक्ताओं को भरपूर मिल रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा बकाया बिलों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के उद्देश्य से शिविर लगाकर बिल में राहत छूट दिया जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र के जेई रामविलास खरवार ने बताया कि योजना के दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को 100 फीसदी ब्याज माफी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त बकाया मूलधन पर अधिकतम 20 फ़ीसदी तक छूट का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ता अब विभाग से संपर्क कर अपने खाते को नियमित कर सकते हैं। यह योजना 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। विभागीय टीमें शिविरों में उपभोक्ताओं को बिल संशोधन और भुगतान जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह अंतिम तिथि से पूर्व शिविरों में पंजीक...