बक्सर, फरवरी 13 -- चौसा, एक संवाददाता। सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग और अंचल कार्यालय के संयुक्त प्रयास से पिछले कुछ दिनों से बनाए जा रहे किसान रजिस्टर कार्य के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में शिविर आयोजित किया जा रहा है। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया गया। इस कैम्प में सर्वे अमीन, कृषि समन्यवक और किसान सलाहकार इत्यादि कर्मियों के माध्यम से रैयतों का किसान आई डी बनाया गया। सीओ नीलेश कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्टर बनाने के लिए पंचायतों में शिविर आयोजित कर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चौसा अंचल में अभी तक 80 फीसदी किसानों का फार्मर आईडी बनाया जा चुका है। शेष बचे हुए किसानों का आईडी बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में यह कार्य पूरा कर लिय...