गंगापार, नवम्बर 26 -- बुधवार को स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) फॉर्म जमा करने के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने अपने फॉर्म जमा किए। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और नगर पंचायत कर्मियों ने फॉर्म भरने और दस्तावेजों की जांच में मदद की। इस दौरान मतदाताओं को फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से संबंधित जानकारी दी गई, जिसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित व्यक्तियों का नाम हटाने और त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया शामिल थी। प्रभारी अधिकारी हीरालाल सैनी ने बताया कि जिन लोगों के फॉर्म अभी तक शेष हैं उन्हें भी जल्द से जल्द कैंप या बीएलओ के माध्यम से जमा कराने की अपील की गई है। वहीं अधिशासी अधिकारी पदमजा मिश्रा ने बताया कि समय पर फार्म जमा करने के लिए यह कैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.