गिरडीह, फरवरी 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एमडीए) के तहत मंगलवार को महेशलुंडी पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को फाइलेरिया और कृमि नाशक दवा खिलाई गई। इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने स्वयं दवा खाकर किया, ताकि ग्रामीणों के बीच दवा के प्रति विश्वास पैदा हो सके। पंचायत अंतर्गत आने वाले कैलीबाद, महुआटांड़, पपरवाटांड़, महेशलुंडी एक और महेशलुंडी दो के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में दवा का सेवन किया। इस दौरान मुखिया शिवनाथ साव ने व्यक्तिगत रूप से सभी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और ग्रामीणों को इस लाइलाज बीमारी के खतरों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.