टिहरी, मई 12 -- चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच लगातार की जा रही है। जिसके चलते थाना नई टिहरी पुलिस ने कोटी कालोनी में सत्यापन शिविर लगाकर लोगों को किरायदारों, नौकरों, फड़ फेरी वालों व मजदूरों बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों के सत्यापन किया है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में आकर सत्यापन शिविर में भाग तत्परता से ले रहे हैं। पुलिस की इस पहल को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। यात्राकाल में सत्यापन को सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत एहम माना जा रहा है। थाना मुनि की रेती, लंबगांव और छाम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.