कटिहार, जनवरी 7 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन के सभा कक्ष में शिविर लगाकर किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया। मौके पर किसान सम्मान योजना के तहत आने वाली राशि के लिए खाते का केवाईसी भी किया गया। बताया जाता है कि केंद्र सरकार का योजना प्रधानमंत्री सम्मान योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाली छह हजार की राशि के लिए सरकार के निर्देश के आलोक में किसानों का पुनः रजिस्ट्रीकरण तथा खाता में केवाईसी कराए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। उक्त निर्देश के आलोक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी की निगरानी में किसान सलाहकार,राजस्व कर्मचारी आदि के द्वारा किसानों का निबंधन सह केवाईसी कराए जाने हेतु विभिन्न पंचायत सहित प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन के सभा कक्ष में शिविर का आयोजन किया गया था। मौके पर राजस्व कर्मचारी रितिक कुमार विकास कु...