औरैया, जनवरी 29 -- औरैया । गुरुवार को ऊंचा गांव में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टरों द्वारा मरीज को निशुल्क दवाइयां वितरण की गई है वहीं शिविर में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री सतीश पाल एवं सदर विधायक गुड़िया कठेरिया समेत गणमान्य लोगों ने मौजूद सैकड़ो पुरुष और महिलाओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दी। इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर में कार्यक्रम के आयोजक त्रिलोक सिंह ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धत कि डॉक्टरों ने मरीज को सिविल लगाकर निशुल्क दवा वितरण की इस दौरान ग्राम ऊंचा पड़रिया गणेश पूर्व टिकरिया बाग नगला पाठक समेत कई गांव से सैकड़ो लोगों की भीड़ एकत्र रही वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं मुख्य अतिथि सतीश पाल ने...