पिथौरागढ़, दिसम्बर 31 -- पिथौरागढ़। आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग ने मूनाकोट में शिविर लगाया। बुधवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा ने बताया कि शिविर में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा बांटी। साथ ही लोगों को आयुर्वेद पद्धति के बारे में बताया और होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। बताया कि शिविर का कुल 125 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर मे अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश जोशी, चिकित्साधिकारी डॉ. कैलाश सिंह टोलिया, फार्मेसी अधिकारी हरिभूषण, उपनल कर्मी देवानंद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...