प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स और तमन्ना इंस्टीट्यूट की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन बेली अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने किया। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के 81 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। क्लब की अध्यक्ष अनुरिता द्विवेदी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। अधीक्षक ने कहा कि रक्तदान करके किसी व्यक्ति के जीवन बचाया जा सकता है। इस मौके पर चेयरमैन संगीता सांवला, सचिव अलोशी अग्रवाल, देव प्रिया मुखर्जी, शालिनी तलवार, अंजलि अग्रवाल, शिप्रा, शिवानी, मंजुला, भारती, अंजू, महिमा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...