मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन कार्यालय के सभागार में शनिवार को सीनियर सिटीजन काउंसिल की ओर से नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 76 वयोश्रेष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सक डॉ. विनीत पुष्कर, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. बीएन प्रसाद, डॉ. वीके सिन्हा ने इनकी स्वास्थ्य जांच की और जरूरी सलाह दी। मौके पर रामनाथ प्रसाद सिंह, त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, मो. माहिर अब्दुल मनीर, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, एचएल गुप्ता, हरिमोहन मिश्र, उदय नारायण सिन्हा, सदाशिव प्रसाद वर्मा, भुवनेश्वर प्रसाद वर्मा, ब्रह्मानंद प्रसाद, अशोक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.