मऊ, दिसम्बर 13 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली उप केन्द्र सूरजपुर क्षेत्र के आदमपुर और उप केन्द्र टेसूपार क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदपुर हसनपुर चौराहे पर शुक्रवार को बिजली बिल राहत योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योजना का लाभ लेने के लिए 70 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। साथ ही बकाएदारों से पांच लाख रूपये राजस्व के रुप में जमा कराए गए। विद्युत उप खण्ड अधिकारी दोहरीघाट अम्बिका प्रसाद व अवर अभियंता विद्युत विभाग अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित शिविर में आदमपुर में 36 और मुहम्मदपुर हसनपुर में 34 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। उप खण्ड अधिकारी दोहरीघाट अम्बिका प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक दिन विभाग द्वारा अलग-अलग गांव में कैंप लगाया जा रहा है। उपभोक्ता कैंप में जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं इसके अतिरिक्त जन सेवा केन्द्र पर ...