आजमगढ़, फरवरी 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेमऊपुर में रविवार को नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 560 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें निश्शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई। होम्योपैथिक एसोसिएशन ऑफ आजमगढ़ की ओर से निश्शुल्क शिविर का शुभारंभ चिकित्सकों ने सर्वप्रथम डॉ. सैमुअल क्रिश्चियन फैडरिक हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नवीन दूबे ने शिविर के उद्देश्यों और लोगों में फैलते गठिया रोग के बारे में जानकारी देते हुए होम्योपैथिक अपनाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि डॉ. बी पांडेय ने बढ़ते पॉल्यूशन में दमा रोग से बचाव की जनकारी दी। डॉ. सुनील गुप्ता ने आज के परिवेश में एलर्जी के बारे में मरीजों को जागरूक किया। कैम्प में उपस्थित नेत्र चिकित्सक मोहम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.