पाकुड़, नवम्बर 6 -- पाकुड़। प्रतिनिधि आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 54 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर पाकुड़िया प्रखंड के खाक्सा गांव में आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ. संतोष कुमार यादव एवं डॉ. बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.