जौनपुर, फरवरी 9 -- डोभी। क्षेत्र के लोहिया नगर के समता बालिका विद्यालय में रविवार को सेवानिवृत्त मेजर मिथिलेश यादव के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें चित्रकूट और वाराणसी के एक निजी अस्पताल की टीम ने मरीजों के नेत्र तथा हृदय की जांच की। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने महिला मरीजों की जांच की। कुल 167 लोगों की जांच की गई। 527 लोगों की स्क्रीनिंग के दौरान 138 लोगों में मोतियाबिंद और आंखों की बीमारियां पाई गई। इन्हें 10 फरवरी को बस द्वारा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट ले जाकर ऑपरेशन कराया जाएगा। 376 लोगों को चश्मा और आंखों की दवा नि:शुल्क प्रदान की गई। मुख्य अतिथि आचार्य बलदेव पी, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश और सोनू पुजारी रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम युवा और स्थानीय गणमान्य लोग म...