नैनीताल, फरवरी 21 -- भीमताल। रामलीला मैदान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 52 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। सभासद नीरज रैकुनी ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर लगाया गया। हर छह महीने में इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। यहां मनोज भट्ट, नितेश बिष्ट, गौतम मटियाली, धन सिंह राणा, मनोज दुर्गापाल, उमेश पाठक, शुभम नैनवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...