रांची, फरवरी 15 -- रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर स्थित बिरसा शिक्षा संस्थान में झारखंड आईआईटी अलुमनी सोसाइटी (जीआईएएस) की ओर से नि:शुल्क मेडिकल व नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 150 से अधिक स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य और आंखों की जांच की गई। शिविर में लगभग 50 शिक्षक व आसपास के स्थानीय लोगों ने भी शिविर का लाभ उठाया। मेडिकल टीम में डॉ एसके मिश्रा, डॉ तान्या सिन्हा, डॉ डीएस मंगत, राजदीप, संजय उरांव व राजू कुमार ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में अविजीत घोष, नितेश सारदा, डॉ अनल सिन्हा, डॉ अनुपम घोष, रुपालीमणी, रूना घोष, मानवेंद्र कुमार, संदीप कुमार, देव बहादुर राणा, डॉ केपी डे आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर नितेश शारदा ने विद्यालय की कंप्यूटर प्रयोगशाला के लिए तीन कंतयूटर उपलब्ध कराने और बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस व जूते देने का प्रस्ताव रखा। ये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.