बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- शिव आरोग्य हॉस्पिटल एवं एचडीएफसी बैंक के सौजन्य से बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शिव आरोग्य हॉस्पिटल में किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा किया गया।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी , पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणवीर अधाना , शिव आरोग्य हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ उदयवीर सिंह ,जीता प्रधान , चाहत प्रधान , डॉ मगन , नीरज प्रधान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे । डायरेक्टर डॉ अमित अधाना ने बताया कि कैम्प में 50 से अधिक लोगो ने रक्तदान किया और इस रक्तदान महादान की मुहिम से जुड़े । विधायक द्वारा सभी के उत्साह वर्धन के लिए रक्तदान कर्ता को फल ,फ्रूटी व सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया ।डायरेक्टर डॉ अमित अधाना ने बताया कि कैम्प में सभी की जांच एव परामर्श भी फ्री किया गया और भविष्य में भ...