अलीगढ़, मार्च 19 -- शिविर में 50 लोगों की नेत्र जांच हुई हिन्दुस्तान संवाद अलीगढ़। रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ सेंट्रल ने ग्लोबल ग्रांट के तहत रोटरी आई सेंटर को एक अत्याधुनिक ऑप्टिकल बायोमीटर मशीन प्रदान की। जिसके माध्यम से नेत्र जांच और मोतियाबिंद के ऑपरेशन को और अधिक सटीक और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इस दौरान एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया। जिसमें 50 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। अध्यक्ष अभय माहेश्वरी ने कहा हमारा उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस मौके पर डॉ. शोएब अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.