धनबाद, जुलाई 1 -- जोड़ापोखर। लोदना क्षेत्र के जियलगोरा क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिकल टीम ने सोमवार को जामाडोबा एसडीएम स्कूल में पोषण विकार और कृमि मुक्ति पर शिविर आयोजित किया। शिविर में 50 छात्रों और शिक्षकों का पोषण संबंधी विकारों की जांच की गई। कृमि मुक्ति की गोलियां और अन्य आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। डॉ. रानी कुमारी, वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी अनामिका कुमारी, स्टाफ़ नर्स लोकेश मेघवाल और जियलगोरा अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने बच्चों में कृमि मुक्ति और पोषण संबंधी विकारों के महत्व पर स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.