कोडरमा, नवम्बर 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में संचालित 'सेवा का अधिकार सप्ताह' के तहत शनिवार को कोडरमा जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों में जनहितैषी शिविरों का आयोजन किया गया। दूसरे दिन कुल 12 पंचायतों और 9 नगर निकाय वार्डों में शिविर लगाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविरों में कुल 5,882 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1,065 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन करते हुए लाभुकों को संबंधित प्रमाण पत्रों एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। पंचायत स्तर पर शिविर सतगावां प्रखंड के बासोडीह, डोमचांच प्रखंड के ढोढाकोला, पारहो, जानपुर, कोडरमा प्रखंड के जरगा, गंझडी, जयनगर ...