नोएडा, सितम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा। गांव दुजाना में शनिवार को उम्मीद संस्था ने मास्टर ब्रह्म सिंह नागर की अध्यक्षता में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 47 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच कर उन्हें निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। संस्था के संस्थापक और संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और बादलपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रधान ने बताया कि लंबे समय से दृष्टि की समस्या झेल रहे दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक चश्मा वितरित किए गए। अब वे अपने दैनिक कार्यों को सहजता और आत्मनिर्भरता के साथ कर पाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...