पिथौरागढ़, जनवरी 19 -- गंगोलीहाट। न्याय पंचायत नैनोलीकैडा के राजकीय इंटर कॉलेज चौरपाल में जन-जन की सरकार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सोमवार को एसडीएम यशवीर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाना है। दायित्वधारी हेमराज बिष्ट ने अधिकारियों शिकायतों का जल्द निस्तारण करने को कहा। शिविर में 45 लोगों ने समस्याएं दर्ज कराई। इस दौरान लोगों ने समाज कल्याण, उद्यान विभाग, बाल विकास, पंचायत राज,कृषि विभाग,ग्राम्य विकास,पंचायत राज सहित अन्य विभागों ने स्टाल लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...