घाटशिला, दिसम्बर 17 -- चाकुलिया, संवाददाता। मारवाड़ी महिला समिति और मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वावधान में नया बाजार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।इस शिविर में झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। शिविर के दौरान 45 लोगों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच को संबोधित करते हुए विधायक मोहंती ने इस आयोजन को महान कार्यक्रम बताते हुए आयोजकों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। शिविर को सफल बनाने में घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, अंचल अधिकारी नवीन पुरती‌ और...