मेरठ, फरवरी 2 -- सरधना। हरियाली संरक्षण ट्रस्ट की ओर से पांडुशिला रोड स्थित जीवन पुकार चैरिटेबल ब्लड बैंक में जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान कुल 43 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर के दौरान ब्लड बैंक संचालक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. ओमकार पुंडीर, डॉ. आशी पुंडीर ने रक्तदान के लाभ बताते हुए समाजहित में नियमित रक्तदान की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहान मलिक ने रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाकियू आजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंजन शास्त्री, चौधरी नितिन बालियान, आगा अली शाह, इंजीनियर शादाब, सरदार सुखबीर सिंह, हनीफ राणा, शोएब खान, जीशान कुरैशी, जाहिद कुरैशी रहे। संस्था के नगर अध्यक्ष दानिश कस्सार ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

हिंदी हिन्द...