रुद्रपुर, फरवरी 12 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्राप्त 40 समस्याओं में से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। गुरुवार को 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत नगर पंचायत परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 932 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग किया। एडीएम ने 25 प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। 25 आधार कार्ड जारी किए गए, जबकि दो दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत 10 महिलाओं को लाभान्वित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.