गढ़वा, दिसम्बर 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लीनिक में चल रहे दंत चिकित्सा शिविर में बुधवार को 40 मरीजों की जांच कराई गई। क्लीनिक के संचालक दंत चिकित्सक डॉ. एमएन खान ने बताया कि शिविर को लेकर लोगों में बढ़ती जागरुकता यह दर्शाती है कि दंत स्वास्थ्य के प्रति लोगों में समझ बढ़ रही है। डॉ. खान ने जानकारी दी कि शिविर 15 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि समय रहते अपने दांतों की जांच अवश्य कराएं, क्योंकि समय पर की गई जांच भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। डॉ. खान ने शिविर के दौरान दंत स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वर्पूण जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...