जौनपुर, दिसम्बर 7 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली बिल राहत योजना के तहत रविवार को विकासखंड केराकत के गोबरा गांव में ओटीएस कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 40 उपभोक्ताओं से दो लाख 75 हजार रुपये बकाए बिजली बिल की वसूली की गई। उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना ओटीएस के लाभ, सरचार्ज माफी तथा बिल जमा करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ता समय पर बिल जमा कर बड़ी राहत प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उपखंड अधिकारी मनीष कुमार, जेई गौरव विश्वकर्मा समेत बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.