बोकारो, दिसम्बर 7 -- अंगवाली। जिला अंधापन नियंत्रण समिति सिविल सर्जन बोकारो के निर्देश पर पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में हाजी एआर मेमोरियल नेत्र चिकित्सालय कथारा द्वारा नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, फुलेंद्र रविदास एवं अन्य के द्वारा उद्घाटन किया गया। शिविर में कुल 64 नेत्र रोगियों की जांच में 38 रोगी मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गये। सभी को ऑपरेशन के लिए वाहन द्वारा अस्पताल ले जाया गया। डा आरोफिल, डा एम आलम, स्वास्थ्य कर्मी ताहिर आलम, मो सलीम आदि सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.