अलीगढ़, जनवरी 17 -- अलीगढ़। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के विकास नगर स्थित सेवा केंद्र में शुक्रवार को फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 35 मरीजों का डॉ. प्रदीप द्वारा फिजियोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया गया। घुटनों का दर्द, कमर दर्द, स्लिप डिस्क, सायटिका, सर्वाइकल, गर्दन व कंधे का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, लकवा, नसों की कमजोरी, हाथ-पैर में झनझनाहट, मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों का दर्द, चलने-फिरने में परेशानी आदि समस्याओं की जानकारी लेकर थेरेपी दी गई। संस्थान के योगेश निगम ने बताया कि यह निशुल्क सेवा प्रतिदिन सेवा केंद्र पर मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...