पूर्णिया, फरवरी 19 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी प्रखंड कार्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश कुमार ने बुधवार को शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में चिकित्सकों की टीम की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रभारी चिकित्सक डॉ. अहमर हसन ने बताया कि कुल 336 दिव्यांगजनों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें ऑर्थो से संबंधित 82, ईएनटी से 66, बौद्धिक दिव्यांगता से 46 तथा 142 ऐसे आवेदक शामिल हैं, जिनके पूर्व निर्गत प्रमाण पत्र के आधार पर यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए आवेदन लिया गया। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों को विभागीय पोर्...