हमीरपुर, जनवरी 3 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के बिदोखर मेदनी गांव में जानकीकुण्ड नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में आयोजन किया गया। 320 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 37 लोग मोतियाबिंद से प्रभावित पाए गए। इन्हें लेंस प्रत्यारोपण के लिए जानकी कुण्ड चित्रकूट ले जाया गया। डॉ.आशीष, डॉ.गौरव, डॉ.श्याम कुशवाहा ने सभी मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। जिसमें 170 लोगों को चश्मा वितरित किए गए है। नेत्र शिविर को सफल बनाने में अलका द्विवेदी, मुन्ना द्विवेदी , बबलू पाल, अशोक पाल, देव सिंह, लल्लू सिंह, उमाशंकर पाल, सलमान, हरेराम बाबा, अनिल पाल, बबलू द्विवेदी इंगोहटा, किशोरीलाल आदि का सराहनीय योगदान रहा। बांदा शहर की मतदाता सूची से नाम हटाने की मांग भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत मवईजार के पूर्व प्रधान ने सहायक निर्वाचन ...