मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- सरैया। प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार को पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक, उपमुख्य पार्षद दिलीप राय, मोतीलाल शुक्ला, संजय यादव, पैक्स अध्यक्ष मंजय राय एवं वैशाली ब्लडलाइन के संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 32 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान करनेवालों में दिलीप कुमार, रणधीर कुमार, धीरज यादव, अमरजीत कुमार, संजय कुमार राय, रवि कुमार, अनमोल कुमार, संजय राय, प्रदीप पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...