नोएडा, फरवरी 15 -- नोएडा। सेक्टर-50 स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका आयोजन विश्व जैन संगठन ने फेलिक्स हॉस्पिटल, आईटीएस कॉलेज ग्रेटर नोएडा और सेंटर फॉर साइट के सहयोग से किया। विश्व जैन संगठन नोएडा के अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि निःशुल्क जांच शिविर में 300 से अधिक लोगों ने अपनी जांच करवाई। इसमें सामान्य स्वास्थ्य और रक्त जांच, आंखों की जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...