सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- सीतामढ़ी। सरकारी कार्यालयों में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रही सबका सम्मान, जीवन आसान योजना के तहत शुक्रवार को बिजली विभाग में जनसमस्या सुनवाई का आयोजन किया गया। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सीतामढ़ी के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष शिकायत निवारण शिविर में बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई शिविर में कुल 46 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 29 मामलों का मौके पर ही ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 17 मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.