अल्मोड़ा, जनवरी 9 -- अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में शिविर लगे। शिविरों में 2470 लोगों को लाभ मिला। धौलादेवी की न्याय पंचायत कलौटा, द्वाराहाट के कफड़ा और ताड़ीखेत के बमस्यूं में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन हुआ। कलौटा में 686 लोगों की समस्याएं सुनी गई और उनका निस्तारण कर योजनाओं का लाभ दिया गया। कफड़ा में 515 और बमस्यूं में 1269 लोगों ने लाभ लिया। कफड़ा में उपाध्यक्ष पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद शिव सिंह बिष्ट, कलौटा में उपाध्यक्ष पेयजल अनुश्रवण परिषद दिनेश आर्य ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...