मिर्जापुर, नवम्बर 17 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। गंभीर मरीजों को डाक्टरों ने मंडलीय अस्पताल भेज दिया है। शिविर में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज अधिक आए। डाक्टरों ने इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। कहाकि ठंडा पानी पीने से बचें। शिविर में कुल 2311 मरीज उपचार कराने आए। हलिया संवाद अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर लगा। चिकित्सकों ने कुल 147 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों को दवा दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 71, मतवार में 45 और मुड़पेली में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.