प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद एलीट और एचडीएफसी बैंक की ओर से रविवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने उत्साह से 23 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य अतिथि एमएलएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. कचनार वर्मा ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ब्लड बैंक के परामर्शदाता विनोद तिवारी, रोटेरियन अपराजिता सेन, रोटेरियन संजीव चंदा, रोटेरियन बकास उस्मानी, रोटेरियन ध्रुव दासगुप्ता, रवित सचदेवा, प्रवीण गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रशांत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...