अयोध्या, जनवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। पुरानी मछली मंडी स्थित एक लॉन में गुरुवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए कई नेत्र रोगियों में से 22 लोगों की आंखों की सर्जरी की गई और उन्हें दवा देकर छुट्टी दे दी गई। लगभग 120 लोगों को विभिन्न प्रकार के उपचार दिए गए। जमीयत उलेमा के प्रबंधन और अयोध्या नेत्र अस्पताल एवं एक नर्सिंग होम के सहयोग से शिविर को सम्बोधित करते हुए कारी इरफान हलीमी ने कहा कि इस्लाम में मानव सेवा को विशेष महत्व दिया गया है। इसी भावना से प्रेरित होकर इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन जमीयत उलेमा के जिला अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अहमद और जिला महासचिव कारी इरफान अहमद हलीमी के नेतृत्व में किया गया। इसमें अयोध्या नेत्र अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों की एक टीम ने मरीजों की आंखो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.