मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- सरैया। नया टोला पोखरैरा में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वैशाली ब्लड लाइन परिवार की ओर से आयोजित शिविर में 22 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। संस्था के संस्थापक डॉ. संदीप कुमार सागर ने बताया कि संस्था का दस वर्ष पूरे होने पर शिविर लगाया गया। इस मौके पर वैशाली ब्लड लाइन परिवार के संजय यादव, संतोष कुमार, मिंटू कुमार मणि, रोहित राज, मंटू कुमार सिंह, राहुल, कमलेश कुमार, प्रभात, प्रिंस, जयप्रकाश, दीपक, मुन्ना सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...