प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज। इनर व्हीलक्लब ऑफ इलाहाबाद की ओर से सिविल लाइंस में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. आरएन मिश्रा और डॉक्टरों की टीम ने 21 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया। मरीजों को दवाइयां, उपहार और खाद्य सामग्री वितरित की गयी। संस्थापक सुषमा कपूर ने कहा कि क्लब अपने सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समर्पित है। डिस्ट्रिक चेयरमैन प्रिया नारायण ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष नूपुर कपूर, सचिव शालिनी अग्रवाल, एडिटर आरती अग्रवाल, सीमा सिंघल, नेहा, रचना अग्रवाल, तान्या, गीता चतुर्वेदी, शालिनी टंडन, आराधना, प्रीतिमा, रेनू केला, प्रज्ञा, सीमा, नीना, अलका मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.