आगरा, अक्टूबर 7 -- ब्लाक क्षेत्र के गांव गढ़का में सोमवार को न्यू मैट्रो हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित करीब 200 लोगों ने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। चिकित्सकों ने रोगियों की जांच कर उचित परामर्श दिया और आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। शिविर में मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, कमजोरी और मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही कहा कि बदलते मौसम में खानपान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी गई। चिकित्सक डा. रोहित झाखड़ ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी के कारण लोग अक्सर छोटी बीमारियों को नजर अंदाज कर देते हैं जो आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.