मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में आए मरीजों का डाक्टरों ने उपचार किया। उपचार के बाद उन्हें दवा दी गई। गंभीर मरीजों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मरीजों का उपचार कर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी। शिविर में कुल 1934 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। हलिया संवाद अनुसार क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के तहत चिकित्सकों ने कैंप लगाकर कुल 124 मरीजों का निशुल्क उपचार किया। चिकित्सकों ने बुखार, सुगर, बीपी, खांसी आदि की जांच के बाद मरीजों को दवाएं दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में 49, मतवार 36, मुड़पेली में 39 मरीजों का उपचार किया गया है। डा. कामेश्...