लातेहार, फरवरी 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कामता पंचायत सचिवालय परिसर में सोमवार को आयुष विभाग द्वारा आयुष ग्राम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया नरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, आयुष चिकित्सक डॉ. अमृत राज मिश्रा एवं वार्ड सदस्य जमरुल खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। शिविर में कुल 180 ग्रामीणों का आयुष पद्धति से स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमृत राज मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति बिना दुष्प्रभाव के कई बीमारियों के उपचार में कारगर है और लोगों को आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी चिकित्सा अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रईस अंसारी और डॉ. कुमार सागर ने विभिन्न रोगों में आयुष पद्धति...