गाज़ियाबाद, जून 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने डाक विभाग के सहयोग से रविवार को लोनी स्थित एक फार्म हाउस में आधार कार्ड व आंखों की जांच का निशुल्क शिविर लगाया गया। इस दौरान 18 वर्ष तक की आयु वाले 200 नए आधार कार्ड बनाए गए। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यापार मंडल इस तरह के शिविर लगाकर लोगों की सहायता कर रहा है। ये एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शिविर में 200 से अधिक लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। जबकि 20 से अधिक बच्चों के आधार कार्ड अपग्रेड हुए है। वहीं, ढाई सौ लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, हिमांशु शर्मा, अंकित पंडित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.